अम्बेडकरनहर: बुधवार की सुबह संदिग्ध अलग-अलग में स्थानों पर दो युवकों का शव पुलिस ने बरामद किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
टांडा कोतवाली क्षेत्र के बोधीपुर में पीके ईंट भट्ठा के निकट बेल्दहां कच्चा मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल के पास 30 वर्षीय राजकुमार उर्फ लालजी पुत्र दयाराम निवासी पूरा चौबे कोइराना थाना हंसवर के शव संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। सूचना पर तत्काल टांडा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मय पुलिस बल के पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक ससुराल के लिए घर से निकला था।
दूसरी तरफ बसखारी थानाक्षेत्र के बसखारी दरगाह मार्ग पर स्थित कोल्डस्टोरेज के पास की झाड़ी से 26 वर्षीय प्रिंस पुत्र रमा बहादुर निवासी भेड़िया नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा का शव संदिग्ध हालत में बरमाद हुआ है। सूचना पर परिजन व ग्रामीण सहित कस्बा इंचार्ज प्रेम बहादुर, हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह, कांस्टेबल रविकांत द्विवेदी, कुसगल पाल सिंह व दीपक यादव पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना का मामला प्रतीत हो रहा है।
बहरहाल टांडा व बसखारी थानाक्षेत्र के अलग अलग स्थानों ओर दी युवकों का शव संदिग्ध हालत में बरमाद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





