WhatsApp Icon

29वें स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय विकास एवं विरासत महोत्सव का भव्य शुभारम्भ

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जिला प्रशासन द्वारा राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित तीन दिवसीय अम्बेडकर नगर विकास में विरासत महोत्सव की धूम शुरू हो गई है।


अयोध्या मंडल आयुक्त गौरव दयाल, एमएलसी डॉक्टर हरिओम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर आयुक्त, अपर जिला अधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता की उपस्थिति में अम्बेडकर नगर विकास में विरासत महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया। इसके उपरांत उपरोक्त अतिथियों द्वारा गुब्बारे के गुच्छे को तथा कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। साथ ही साथ आयशा पुत्री श्री दयाराम ग्राम पक्खन पुर विछैला को ई स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयशा 72 किलो कुश्ती भार वर्ग में प्रदेश स्तर पर गोल्ड मेडल चैंपियन चुनी गई है।
अकबरपुर हवाई पट्टी पर आयोजित तीन दिवसीय अम्बेडकर नगर विकास एवं विरासत महोत्सव में विभिन्न प्रकार के झूलों व विभिन्न विभागों द्वारा मनमोहक स्टॉल लगाया गया है। उक्त उत्सव जनपद के 29वें स्थापना दिवस के अवसर पर मनाया जा रहा है जिसमें डॉग-शो, बेबी-शो सहित कई प्रख्यात हस्तियां अपनी कलाओं का प्रदर्शन करेंगे।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.