अम्बेडकरनगर: रूहानी इलाज के लिए विश्व प्रख्यात सुल्तान शाह सैय्यद मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी की दरगाह किछौछा के सहन आस्ताना पर दरगाह मखदूम अशरफ के मोतवल्ली व सज्जादानशीन अल्लामा मौलाना सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ ने 638वें उर्स पर 28 मोहर्रम रविवार को पुनः ऐतिहासिक प्राचीन ख़िरका मुबारक लहद खाना से धारण कर सहन आस्ताना पहुंचे जहां अल्लामा मौलाना सैय्यद फखरुद्दीन अशरफ के जानशीन साहिबे सज्जादा सैय्यद मोहामिद अशरफ उर्फ शारिक मियां ने दिल को छू लेने वाली दुआएं मांगी।
आस्ताना मखदूम अशरफ पर ख़िरका मुबारक की जितयरत व विशेष दुआख्वानी के उपरांत लहद खाना पर शिजरा पढा कर सुनाया गया और फिर लहद खाना में ही दुआएं मांगी गई। प्राचीन ख़िरका मुबारक की एक झलक पाने के लिए जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी रही।
उक्त मौके पर सैय्यद सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, सैय्यद मेराज अशरफ, दरगाह इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अज़ीज़ अशरफ व उपाध्यक्ष सैययद जहांगीर अशरफ गुड्डू, सैय्यद फैज़ान अशरफ चांद, सैय्यद खलीक अशरफ, सैय्यद मिन्हाज अशरफ, सैय्यद ओहदुद्दीन उर्फ शेखू मियां, सैय्यद सेराज अशरफ, सैय्यद नजमुद्दीन अशरफ उर्फ अरशद मियां, सैय्यद अच्छू मियां, इमरान गांधी, सैय्यद सैफ अशरफ, सैय्यद फहीम अशरफ रूबी, सैय्यद नसीम अशरफ, सैय्यद फहद अशरफ आदि मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी टांडा मोहनलाल गुप्ता, सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ भीटी सुरेश कुमार मिश्रा, सीओ टांडा शुभम कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह आदि भारी सुरक्षा बल के साथ मेला में भ्रमण करते रहे। बताते चलेंकि दरगाह मखदूम अशरफ के मोतवल्ली सज्जादानशीन सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ द्वारा 27 मोहर्रम शनिवार को भी ख़िरका मुबारक धारण कर दुआएं मांगी गई थी।





