WhatsApp Icon

28 लाख के कार्यों का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

Sharing Is Caring:

28 लाख के कार्यों का नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने मंगलवार को 28 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 में नाली, इंटरलाॅकिंग आदि कार्य कराने का निर्णय बीते दिनों हुआ था।

इसी क्रम में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ने सभासदों की मौजूदगी में वीरेंद्र के मकान से मोनू निषाद के मकान तक इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण एवं काली चौरा के सौंदर्यीकरण एवं इंटरलाॅकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसकी अनुमानित लागत साढ़े 18 लाख रुपये के करीब है। इसके बाद वार्ड नंबर 15 में वीरेंद्र के मकान से लेकर साधु के मकान तक नाली एवं इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का भी शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। जिसकी लागत 10 लाख रुपये के करीब है।इस दौरान मोनू निषाद, सूर्यालाल उपाध्याय, रामसागर, दिलीप निषाद, राकेश कुमार, राजेश कुमार, सुरेश, लिपिक अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने सुनीं 297 शिकायतें, 30 का मौके पर निस्तारण

रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान दिवस, 06 मार्च तक दावे-आपत्तियां

अम्बेडकरनगर में पेड़ों पर चला ‘स्कूल का आरा’: डायनेमिक एकेडमी ऑफ साइंस प्रबंधन पर मुकदमा, वन विभाग का कड़ा एक्शन

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.