WhatsApp Icon

संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम ने सुनीं 297 शिकायतें, 30 का मौके पर निस्तारण

Sharing Is Caring:

अकबरपुर तहसील में डीएम अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ आयोजन, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

अम्बेडकरनगर, 21 फरवरी 2026। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में जनपद की सभी तहसीलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तहसील अकबरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने की। इस दौरान उन्होंने जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर सहित राजस्व, पुलिस, विकास, समाज कल्याण, विद्युत, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने स्पष्ट कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।


अकबरपुर में 35 शिकायतें, 4 का मौके पर निस्तारण

तहसील अकबरपुर में कुल 35 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसी प्रकार टांडा, भीटी, जलालपुर एवं आलापुर तहसीलों में भी उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इन चारों तहसीलों में कुल 262 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 26 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।


जनपद भर में कुल 297 शिकायतें

जनपद की सभी पांच तहसीलों को मिलाकर कुल 297 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 30 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन का कहना है कि शिकायतों के पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सतत मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!