WhatsApp Icon

24 बच्चा पैदा करने वाली महिला का जानिए सच

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सोशल मीडिया पर 24 बच्चा पैदा करने का दावा कर हड़कम्प मचाने वाली महिला का सच जान कर आप हैरान रह जाएंगे।


बताते चलेंकि आलापुर तहसील क्षेत्र के चौधरी पुर बौराव गाँव निवासी सचिदानंद की पत्नी खुशबू पाठक ने गत दिनों वीडियों बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए बताया था कि उनके विवाह का 23 वर्ष हुआ और उन्होंने इन 23 वर्षों में 24 बच्चा पैदा किया जिसमें कुछ बच्चों को प्राइवेट तो कुछ को सरकारी स्कूल में शिक्षा दिला रही हैं। 24 बच्चा पैदा करने का दावा करने वाली वीडियों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। उक्त दावे की हकीकत परखने के उद्देश्य से सूचना न्यूज़ टीम आलापुर तहसील के चौधरी पुर बौराव गाँव पहुंची तो पता चला कि खुशबू पाठक के पति का नाम सच्चिदानंद है और उनके ससुर का नाम तिलकधारी है। खुशबू पाठक स्वयं 24 बच्चों की मां होने का दावा करती नज़र आई लेकिन जब बच्चों के बारे में पूंछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी मौके पर नहीं हैं। बच्चों का नाम पूंछा गया तो खुशबू पाठक ने बताया कि उनका नाम नहीं बल्कि उन सब को नंबर से बुलाया जाता है। 24 बच्चा होने की पुष्टि के लिए राशन कार्ड देखा गया तो उसमें सिर्फ चार लोगों का नाम नज़र आया जिसमें खुशबू पाठक, उनके पति सचिदानन्द सहित बेटा अनमोल पाठक व बेटी श्रेयांशी का ही नाम है। खुशबू पाठक के पड़ोसियों से वार्ता किया गया तो पता चला कि खुशबू पाठक के मात्र दो बच्चे ही हैं और खुशबू पाठक फेमस होने के लिए झूठ का सहारा लेते हुए 24 बच्चा पैदा करने का दावा किया था।
बहरहाल 24 बच्चा पैदा करने वाली मां खुशबू पाठक का दावा पूरी तरह से गलत व झूठा साबित हुआ है।

अन्य खबर

बम से उड़ाने की धमकी पर हड़कंप: डाकघर व पासपोर्ट ऑफिस की सघन तलाशी, खुफिया विभाग सतर्क

अम्बेडकरनगर में एंट्री के साथ ही एक्शन मोड में लेडी सिंघम, SP प्राची सिंह ने अपराधियों और भ्रष्ट सिस्टम को दी सीधी चेतावनी

ख्वाजा के नाम पर गूंजा टांडा: इबादत, इल्म और इत्तेहाद का शानदार संगम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.