WhatsApp Icon

23 मंडलों की 1128 बूथों पर भाजपा का “मोदी परिवार बूथ होली मिलन कार्यक्रम” सम्पन्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आपसी प्रेम और सद्भाव से सराबोर रंगो की महापर्व होली महोत्सव के शुभ अवसर पर भाजपा की मोदी परिवार बूथ होली मिलन कार्यक्रम जनपद की बूथों पर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवम भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और कार्यक्रम के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव के देख रेख में सम्पन्न हुआ।


भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने रामनगर मण्डल की बूथ पर मोदी परिवार बूथ होली मिलन कार्यक्रम में शामिल लोगों के साथ होली मिलने के बाद कहा आपसी भेद भाव और विद्वेष भुलाकर सामाजिक बुराइयों के त्याग की पवित्र पावन पर्व होली पर आपसी प्रेम,सद्भाव और भाई चारे को बनाने का कार्य हम सभी को करना चाहिए। कहा कि होली प्यार का त्योहार,बसंत का त्योहार,रंगों का त्योहार है यह बसंत के आगमन और सर्दियों के अंत का त्योहार है।उन्होंने आवाहन किया कि इस बार की लोक सभा चुनाव के महापर्व में देश के हित,विकास और संस्कृति की रक्षा के लिए मोदी का परिवार बनकर मोदी जी को तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय को लाखों मतों से जीत दिलाने का कार्य करें।कहा कि प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म,सम्प्रदाय,जाति के बंधन खोल कर भाई चारे का संदेश देता है।
कार्यक्रम के जिला संयोजक बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि भाजपा सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है जिसका देश और समाज की प्रगति पर दीर्घगामी परिणाम देखने को मिलेगा।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि जनपद के सभी 23 मंडलों की 1128 बूथों पर मोदी परिवार बूथ होली मिलन कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ जिसमें भाजपा के सभी कनिष्ठ और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित 9894 लोगों ने भाग लिया।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.