WhatsApp Icon

22 घंटा से बाधित बिजली आपूर्ति से नाराज़ टांडा विधायक ने उच्च अधिकारियों से की बात – तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर/मान्यता प्राप्त पत्रकार) औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के कई मोहल्लों में विगत 22 घंटा से बिजली सप्लाई बंद होने की सूचना मिलते ही टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर अतिशीघ्र बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग किया।

बताते चलेंकि शुक्रवार-शनिवार की रात्रि लगभग 01 बजे तेज़ आंधी आने के कारण टांडा नगर क्षेत्र के आदर्श जनता छज्जापुर फीडर की बिजली सप्लाई बंद हो गई जिसके कारण अलीगंज के आधा दर्जन मोहल्ला सहित आंशिक काजीपुरा व छज्जापुर क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित हो गई। बिजली कर्मियों के अनुसार आंधी पानी के कारण 33 हज़ार हाईटेंशन तार कई स्थानों पर गिर गया था जिसके कारण बिजली सप्लाई बाधित चल रही है। उमस भरी भीषण गर्मी के बीच विशेष रूप से नगर क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली सप्लाई पूरी तरह से बंद होने की सूचना टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा को दिया गया जिस पर श्री राममूर्ति ने कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए तत्काल उच्च अधिकारियों से वार्ता किया तथा किसी भी दशा में अतिशीघ्र बिजली सप्लाई बहाल करने का निर्देसग दिया है।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.