अम्बेडकरनगर: दरगाह परिसर चर रही बकरी को भगाने से नाराज ग्रामीणों ने रखवाली कर रहे लोगों की पिटाई कर दिया जिसमें कई लोगो को गंभीर चोटे आई। घायल युवक और कमेटी के अन्य लोगो ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस की सक्रियता से दोनों पक्ष अपनी अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए सुलह समझौते हेतु राजी हो गए।
मामला जलालपुर कोतवाली अंतर्गत चिलवानिया स्थित बड़े दरगाह परिसर के बगल स्थित ग्रामीणों की बकरियां चर रही थीं जिस पर दरगाह कमेटी के सदस्य मो. वाकर द्वारा आपत्ति जताते हुए उन बकरियों को परिसर से बाहर भगा दिया । जिस पर दोनो पक्षों में विवाद शुरू हो गाय और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी जिसमें केयर टेकर मो वाकर चोटिल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा घटना की सूचना कोतवाली में दी गयी। मामला दो समुदायों से जुड़े व्यक्तियों का होने की वजह से तुरंत हरकत में आते ही कोतवाल संतोष कुमार सिंह द्वारा मौके पर पहुँच कर घटनास्थल की जाँच की गयी तथा दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जानकारी ली गई। बड़े बुजुर्गों और संभ्रान्त व्यक्तियों की मदद से दोनों पक्षों में समझौता करवाते हुए मामले का पटाक्षेप कर दिया गया।
कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित मोहम्मद वाकर ने कार्रवाई पर संतोष जाहिर करते हुए मामले की तहरीर देने से इनकार कर दिया।





