अंबेडकरनगर: अकबरपुर क्षेत्र के करतोरा गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय दयाराम वर्मा की 104वीं जयंती के अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लालजी वर्मा विधायक कटेहरी एवं विशिष्ट अतिथि राम अचल राजभर, विधायक अकबरपुर तथा क्षेत्र के अन्य सम्मानित व्यक्तिगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राम उजागिर वर्मा ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों और छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार वितरण , प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान स्व. राम अझैवर वर्मा विशेष प्रतिभा सम्मान के अंतर्गत हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले 10 छात्रों को एक एक हजार रुपए नगद छात्रवृत्ति प्रदान की गई। दयाराम वर्मा कल्याणकारी समिति द्वारा कराई गई परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर तथा जरूरतमंद लोगों को कंबल भी वितरण किया गया। और परिधि फाउंडेशन संस्था की तरफ से प्री प्राइमरी के सैकड़ो बच्चों को स्टेशनरी किट वितरण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने चिकित्सीय सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का समापन स्वर्गीय दयाराम वर्मा के सुपौत्र घनश्याम वर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अवधेश कुमार वर्मा, घनश्याम वर्मा, बजरंगी वर्मा, निरंकार वर्मा, छेदी लाल वर्मा, उदयभान वर्मा, संग्राम राजभर, राजेंद्र कुमार, शिव सहाय वर्मा, अमरजीत वर्मा, राधेश्याम वर्मा, दुर्गेश कुमार वर्मा, आसाराम वर्मा, रजत वर्मा परिधि फाउंडेशन के पदाधिकारी सौरभ वर्मा एवं प्रवीण कुमार एवं क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक एवं महिलाओं युवाओं की भागीदारी रही एवं एक दूसरे को हँडसेक करके नववर्ष की खुशियां मनाई गई। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।








