WhatsApp Icon

07 दिवसीय जिलास्तरीय खेल महोत्सव का भव्य समापन

Sharing Is Caring:

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडे ने किया पुरस्कार वितरण

अम्बेडकरनगर: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में आयोजित जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता 12 से 18 जुलाई तक विभिन्न खेलों के साथ स्टेडियम में संपन्न हुई। इस सात दिवसीय आयोजन में युवा खिलाड़ियों ने तैराकी, भारोत्तोलन, हैंडबॉल, कुश्ती, जूडो, हॉकी और फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम दिन 18 जुलाई को बैडमिंटन सभागार में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ।
12 जुलाई को तैराकी (बालक और बालिका), 13 जुलाई को भारोत्तोलन (बालक), 14 जुलाई को हैंडबॉल (बालिका), 15 जुलाई को कुश्ती (बालक), 16 जुलाई को जूडो (बालक), 17 जुलाई को हॉकी (बालक) व 18 जुलाई को फुटबॉल (बालक) खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई।


शनिवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया, और ओलंपिक संघ के जिला सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया।
डॉ. हरिओम पांडे ने अपने संबोधन में कहा, “खेल न केवल शारीरिक विकास को बढ़ावा देते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना जैसे गुणों को भी निखारते हैं। इन युवा खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से जिले का नाम रोशन किया है। मैं इन सभी को भविष्य में और ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं देता हूं।
क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने अपने संबोधन में कहा, “यह आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच है। हम लोग मिलकर ऐसे आयोजनों को और प्रोत्साहन देंगे ताकि हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाएं।”जिला ओलिंपिक के सचिव डॉ. हनुमान प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा, “यह प्रतियोगिता खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट उदाहरण है। सभी खिलाड़ियों ने अपनी लगन और उत्साह से हमें प्रभावित किया है। जिला ओलंपिक संघ भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देगा।”पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट दिया गया समारोह में कोच, खेल प्रशिक्षक, और दर्शकों की उपस्थिति ने आयोजन को और यादगार बना दिया। इस प्रतियोगिता ने जिले के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान किया।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में ज़िले के कुल 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से एकलव्य स्टेडियम और गिर्फिन पब्लिक स्कूल के बीच फाइनल मैच खेला गया।इस कड़े फाइनल मुक़ाबले में एकलव्य स्टेडियम ने 2-0 से मैच को अपने नाम जीत दर्ज़ कर विजेता टीम बनी।। ज़िले के सभी टीमों ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।
ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष आशाराम वर्मा, राम प्रकाश त्रिपाठी, भरत शुक्ला, मो.महमूद आलम, राम केवल, हाकी कोच अदनान अहमद, हैंडबॉल कोच शिल्पी गौतम, फुटबॉल कोच देशपाल, जूडो कोच अमित,कुश्ती कोच अभिषेक, बैडमिंटन कोच अमित तिवारी, एथलेटिक्स कोच सुमेधा यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

अन्य खबर

गड्ढों में फंसी जिंदगी—विभाग बोला पैसा नहीं, सड़क बनी खतरा!

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

ईदगाहों पर नमाज़ का समय तय, नमाज़ से पहले फितरा अदा करने की अपील

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.