WhatsApp Icon

पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थल के सुन्दरीकरण को भाजपा कार्यकर्ता द्वारा रुकवाए जाने से आक्रोश-ज्ञापन

Sharing Is Caring:

बलिया (अखिलेश सैनी) कुछ दिन पूर्व नगरा चाैराहे पर स्थित हिन्दू समाज के राजा पृथ्वीराज चाैहान की प्रतिमा जिस चबूतरे पर स्थापित थी उसे अज्ञात ट्रक द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सम्राट पृथ्वीराज चाैहान के वंशजाें द्वारा उक्त चबूतरे का सुन्दरीकरण करवाया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता द्वारा नगरा थाना काे प्रभाव में लेकर सुन्दरीकरण कार्य काे राेकवा दिया गया। उक्त बातें जनता क्रांति पार्टी ने कही है।
आपकाे बताते चलेंकि शनिवार काे जनता क्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश चाैहान की अगुवाई में सैकड़ाें कार्यकर्ताआें का हुजूम रसड़ा एसडीएम कार्यालय पहुंचा। जहां कमलेश चाैहान ने उपजिलाधिकारी वीके जैन के द्वारा राष्ट्रपति महामहिम भारत सरकार काे चार सूत्रीय मांग पत्र साैंपा है। जनता क्रांति पार्टी ने अपने पत्र में साफ ताैर पर उल्लेखित किया है कि सुन्दरीकरण कार्य काे भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता ने नगरा थाना काे प्रभाव में लेकर इस सुन्दरीकरण कार्य काे राेकवाया है। जिससे पृथ्वीराज चाैहान के वंशजाें में आक्राेश व्याप्त है। अपने मांग पत्र में नगरा कस्बा में स्थित पृथ्वीराज चाैहान की प्रतिमा की सुन्दरीकरण काे पुन: शुरु करवाया जाय, दिल्ली में लालकिला का नाम बदलकर पृथ्वीराज चाैहान किला रखा जाय, सम्राट के नाम से विश्वविद्यालय, खेल का मैदान, एयरपाेर्ट, रेलवे स्टेशन आदि का नाम रखा जाय तथा सम्राट पृथ्वीराज चाैहान के नाम से बलिया से दिल्ली तक ट्रेन चलाया जाय। इन चार मांगाें काे उल्लेखित किया है तथा जक्रांपा ने सरकार से गुहार लगाई है कि इन मांगाें काे तत्काल संज्ञान में लेकर न्यायप्रिय कार्य किया जाय।
बातचीत के दाैरान कमलेश चाैहान ने कहा कि पृथ्वीराज चाैहान चबूतरे काे अज्ञात ट्रक द्वारा क्षतिग्रस्त हाे गया था। जिसे सामाजिक कार्यकर्ताआें द्वारा सुन्दरीकरण करवाया जा रहा था कि भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा राेकवाया गया जाे अत्यन्त निन्दनीय व समाज काे अपमानित करने का कुकृत्य है। भारतीय जनता पार्टी नफरत की राजनीति करती है आैर नफरत फैलाकर सत्ता पर काबिज रहना चाहती है। जिसे जनता क्रांति पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा के विचाराें से जनता अवगत हाे चुकी है, आने वाले चुनाव में जनता-जनार्दन भाजपा काे जड़ से उखाड़ फेकेगी। जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) राष्ट्र निर्माण में समस्त महापुरुषाें के कमलवत्-चरणाें काे प्रणाम करती है आैर यह भी स्पष्ट रुप से कहती है कि किसी भी महापुरुष के प्रतिमा या उनके आदर्श इतिहास के साथ खिलवाड़ नहीं हाेने देगी। पार्टी समाज में नफरत फैलाने वाले काे बेनकाब करेगी हिन्दुत्व के एजेन्डे पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार हिन्दुत्व के राजा पृथ्वीराज चाैहान काे अपमानित कर हिन्दू समाज के आंखाें में धुल झाेंकने का काम की है। पत्रक साैंपने के दाैरान मुख्य रुप से सुरेश प्रसाद गुप्ता, संजीव चाैहान, अनिल कुमार, संत चाैहान,अन्नू चाैहान, मनाेज गाेंड़, राकेश चाैहान,चन्दन चाैहान,सत्येन्द्र चाैहान,दीपक चाैहान, जनक चाैहान, प्रदीप चाैहान,तेजबहादुर, रामायण चाैहान,बैजनाथ चाैहान,प्रकाश चाैहान, नीरज चाैहान,सूर्यप्रकाश चाैहान व अनिल चाैहान के साथ-साथ सैकड़ाें कार्यकर्ता माैजूद रहे।

अन्य खबर

सत्ता की आड़ में रंगदारी का आरोप, वार्ड सभासद पति ने काम रुकवाया, 24 घंटे में हत्या कराने की धमकी का दावा

मनरेगा पर सरकार का हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी निर्णायक संघर्ष: कृष्ण कुमार यादव

शराब ठेके पर फायरिंग, सेल्समैन घायल, मचा हड़कंप

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.