WhatsApp Icon

नितिन नबीन के भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा नेताओं की जीत पर अटल भवन में जश्न

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नितिन नबीन के भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने एवं उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक टांडा की विभिन्न शाखाओं से भाजपा नेताओं के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में हर्षोल्लास के साथ खुशी मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक टांडा से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अकबरपुर से भाजपा नेता राम बख्श सिंह तथा जलालपुर से भाजपा नेता अशोक उपाध्याय के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी देश और युवाओं के भविष्य को लेकर सदैव चिंतनशील रहती है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन जैसे युवा नेता के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से युवाओं में नया जोश और ऊर्जा का संचार हुआ है।


साथ ही सहकारी ग्राम्य विकास बैंक की विभिन्न शाखाओं से भाजपा नेताओं का निर्विरोध निर्वाचित होना पार्टी की जन-जन में बढ़ती स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में हर चुनाव भगवामय होगा।

अटल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, विनय पाण्डेय, एडवोकेट दिवाकर ओझा, जिला कार्यालय सह प्रभारी धीरेंद्र प्रताप सिंह, गया प्रसाद वर्मा, अमर नाथ सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दशरथ यादव, नंद कुमार तिवारी राना, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, अरविंद उपाध्याय, सतपाल पटेल, अंकित पाण्डेय, पूर्व सभासद ललित मोहन श्रीवास्तव, रामधनी सोनकर, रवींद्र वर्मा, रक्षा राम यादव, शत्रुघ्न गौतम, अशोक कन्नौजिया, अमित प्रजापति, के.के. प्रजापति, महेंद्र तिवारी, डॉ. संजय सिंह, जगन्नाथ शुक्ल, पंकज मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य खबर

बकरीद से पहले टाण्डा में प्रशासन का सख्त संदेश: आपसी सौहार्द से मनाएं पर्व “खुले में कुर्बानी हुई तो होगी कार्रवाई, माहौल बिगाड़ने वालों की खैर नहीं”

बसखारी: 25 हजार का इनामी बदमाश तमंचे समेत गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.