WhatsApp Icon

हारून रशीद शाह के उर्स का आगाज, मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब! विधायक राममूर्ति वर्मा ने किया उद्घाटन

Sharing Is Caring:
अम्बेडकरनगर। टाण्डा नगर क्षेत्र से सटे आसोपुर स्थित तकिया में प्रसिद्ध सूफी संत सैय्यद हारून रशीद शाह रह. की दरगाह पर शनिवार से तीन दिवसीय वार्षिक उर्स एवं ऐतिहासिक मेले का शुभारम्भ हो गया। मेले का उद्घाटन टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा ने फीता काटकर किया। इसके बाद विधायक दरगाह पर पहुंचे और बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शनिवार रात करीब नौ बजे गुस्ल-ए-मजार शरीफ की रस्म अदा होने के बाद गुल व चादरपोशी का सिलसिला शुरू हुआ। दरगाह परिसर में अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी और देर रात तक धार्मिक माहौल बना रहा।

बताया जाता है कि प्रत्येक वर्ष हिंदी कैलेंडर के अनुसार भादों माह के प्रथम रविवार को मुख्य उर्स एवं मेला आयोजित होता है। इससे पहले भादों के प्रथम शुक्रवार को नदी किनारे विशेष रस्म खाजे सरकार अदा की जाती है। इसी परंपरा के तहत शनिवार से शुरू हुआ मेला सोमवार देर रात तक चलेगा।

हारून रशीद शाह का यह मेला क्षेत्र के प्रमुख मेलों में शुमार है। मेले में आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में जायरीन और श्रद्धालु पहुंचते हैं। तरह-तरह के झूले, लकड़ी से बने सामान, नारियल, अमावट और सेब श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहते हैं। वहीं हलुआ-पराठा मेले की खास पहचान बना हुआ है।

उधर, अलीगंज थाना कार्यालय के बगल स्थित दरगाह के आसपास मेले को लेकर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि यातायात और भीड़ को नियंत्रित करने के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मेले की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में मुतवल्ली शेर अली शाह, प्रबंधक मो. अकबाल शाह, खजांची शेरे बगदाद शाह, सरबराहकार मेराज आलम शाह समेत उनके परिजन जुटे हुए हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है।

अन्य खबर

बिजली उपभोक्ताओं के लिए विभाग का बड़ा फैसला! अब मिलेगी ऐसी सुविधा, जिसकी शायद नहीं थी उम्मीद!

गल्ला मंडी में पुलिस की कथित पिटाई का मामला गरमाया, पीड़ित पहुंचा मुख्यमंत्री पोर्टल! सीओ ने शुरू की जांच

मदरसे में मौलाना ने छात्र से कराई सिर की मालिश! वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, अल्पसंख्यक विभाग ने लिया संज्ञान; जांच के आदेश

error: Content is protected !!