WhatsApp Icon

मनरेगा पर सरकार का हमला, कांग्रेस गांव-गांव करेगी निर्णायक संघर्ष: कृष्ण कुमार यादव

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: कांग्रेस की देन और ग्रामीण गरीबों की जीवनरेखा मनरेगा को कमजोर करने की साजिश के खिलाफ अब कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने साफ शब्दों में कहा कि केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मनरेगा लागू कर ग्रामीण गरीबों को सम्मान के साथ रोजगार का अधिकार दिया, लेकिन मौजूदा सरकार इसे धीरे-धीरे खत्म करने की मंशा से काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं बल्कि गरीबों का कानूनी अधिकार है। इसे बचाने और सरकार की नीयत को जनता के सामने बेनकाब करने के लिए कांग्रेस गांव-गांव चौपाल लगाकर जनआंदोलन खड़ा करेगी। यह लड़ाई गरीब, मजदूर और ग्रामीण भारत के सम्मान की लड़ाई है।
‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के जिला कोऑर्डिनेटर अमित जायसवाल ने आरोप लगाया कि सरकार बजट कटौती, भुगतान में देरी और काम बंद कराकर मजदूरों को भुखमरी की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जानबूझकर मनरेगा को कमजोर कर गरीबों से उनका हक छीनने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव मो. अनीश खान ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं। महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाय सरकार उनके अधिकारों पर ही हमला कर रही है।
जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल ‘छोटू’, कुलदीप उपाध्याय, मो. जियाउद्दीन अंसारी, असगर अली, शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ‘सोनू’, फिरोज अहमद किछौछवी, शहबाज गांधी, मिसबाहुद्दीन अंसारी, हाजी सलीम, राजीव गुप्ता, अमित कुमार यादव ‘संजय’ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जब सरकारें असहाय नजर आ रही थीं, तब मनरेगा ने लाखों परिवारों को दो वक्त की रोटी और सम्मानजनक रोजगार दिया। इसके बावजूद सरकार की चुप्पी और उदासीनता उसकी गरीब विरोधी सोच को उजागर करती है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र ‘बब्लू’ ने बताया कि अम्बेडकरनगर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में मनरेगा बचाओ संग्राम को तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल ‘छोटू’ ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ ब्लॉकवार चौपाल लगाकर ग्रामीण जनता को जागरूक किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार—
22 जनवरी को अकबरपुर, 23 जनवरी को कटेहरी, 24 जनवरी को भीटी, 25 जनवरी को बसखारी, रामनगर व जहांगीरगंज, 27 जनवरी को जलालपुर और 28 जनवरी को भियांव ब्लॉक में चौपाल आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में रामनरेश पाल, राजकुमार तेली, ब्लॉक उपाध्यक्ष इलियास इदरीसी, मो. फरियाद, शैलेश सैनी, आफताब आलम, दीनानाथ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का संकल्प लिया।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.