WhatsApp Icon

सत्ता की आड़ में रंगदारी का आरोप, वार्ड सभासद पति ने काम रुकवाया, 24 घंटे में हत्या कराने की धमकी का दावा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नगर पंचायत इल्तिफातगंज में निर्माणाधीन बारात घर को लेकर वार्ड सभासद के पति पर रंगदारी मांगने, काम बंद कराने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में थाना इब्राहिमपुर में प्रार्थना पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

भयभीत ठेकेदार द्वारा दी गई तहरीर

पीड़ित वीरेंद्र कुमार के अनुसार उनके पिता नगर पंचायत इल्तिफातगंज के पंजीकृत ठेकेदार हैं, जिनके नाम बारात घर निर्माण का वैध टेंडर है। निर्माण कार्य की देखरेख के दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि वार्ड सभासद के पति सुरेश कुमार ने सत्ता का रौब दिखाते हुए अवैध रूप से रुपये की मांग की और काम बंद कराने की धमकी दी।
आरोप है कि पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज की गई तथा 24 घंटे के भीतर जान से मारने की चेतावनी दी गई। इतना ही नहीं, यह भी कहा गया कि जब तक पैसा नहीं दिया जाएगा, निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।


पीड़ित का कहना है कि दबंग ने यह कहते हुए धमकाया कि उसकी पत्नी इस वार्ड की सभासद है और वह जो चाहे कर सकता है। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि सत्ता की आड़ में चल रही दबंगई पर अंकुश लगाया जा सके।

अन्य खबर

SDM के निर्देश का खुला माखौल उड़ा रही हंसवर पुलिस? विवादित भूमि पर कब्जे का खेल जारी होने का आरोप, दर-दर भटक रहे सह-खातेदार

एक लाख का इनामिया आसिफ अली STF एनकाउंटर में ढेर! अम्बेडकरनगर में बड़ी वारदात की आशंका के बीच मुठभेड़, एक सिपाही घायल

उर्स मेले को लेकर डीएम का ‘अल्टीमेटम’! लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 9 जुलाई से पहले हर व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.