WhatsApp Icon

लोकतंत्र मजबूत करने की पहल, मतदाताओं के रविवार का दिन होगा बहुत खास, त्रुटिविहीन होगी मतदाता सूची

Sharing Is Caring:

मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026
18 जनवरी को सभी मतदान केंद्रों पर पढ़ी जाएगी मतदाता सूची, नाम जुड़वाने व संशोधन का सुनहरा अवसर

अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद में प्रकाशित मतदाता सूची को आगामी 18 जनवरी (रविवार) को प्रातः 10:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के समस्त मतदेय स्थलों/मतदान केंद्रों पर पढ़कर सुनाया जाएगा। यह कार्य संबंधित बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा किया जाएगा।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु द्वारा जारी अपील

इस दौरान मतदाता अपने-अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं विवरण देख सकते हैं। यदि किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो मौके पर ही फार्म-8 प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरकर बीएलओ को जमा किया जा सकता है।
वहीं 18-19 आयु वर्ग के युवा नागरिक, जिनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, अथवा ऐसे नागरिक जो किसी कारणवश अब तक मतदाता नहीं बन पाए हैं, वे अपने नजदीकी मतदेय स्थल पर जाकर बीएलओ से फार्म-6 प्राप्त कर घोषणा-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ECINET मोबाइल ऐप, Voter Helpline App अथवा निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से फार्म-6, 7 एवं 8 भरने की सुविधा उपलब्ध है।
जनसामान्य की सुविधा के लिए जनपद में टोल फ्री नंबर 1950 भी क्रियान्वित है, जिस पर मतदाता पुनरीक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है या शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
इस संबंध में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्स्ना बंधु ने आम नागरिकों से अपील की है कि 18 जनवरी को बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पढ़े जाने के समय अपने संबंधित मतदेय स्थल पर अवश्य पहुंचें और आवश्यकता अनुसार फार्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।


श्रीमती ज्योत्स्ना ने सभी नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष व सभासदों के साथ ही समस्त ग्राम प्रधानों, वार्ड सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करें और उन्हें निर्धारित तिथि को मतदान केंद्रों पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें, तथा स्वयं भी उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान करें।

अन्य खबर

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

बीमारी पर ब्रेक, सेहत का फुल फ्री चेकअप: सुपर स्पेशलिस्ट मेगा मेडिकल कैम्प में इलाज व दवा मुफ्त

घाघरा में कूदा मूक-बधिर युवक, घंटों बाद भी नहीं लगा सुराग —सर्च ऑपरेशन जारी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.