अम्बेडकरनगर जनपद के टांडा तहसील अन्तर्गत जियापुर निवासी प्राईवेट विद्यालय में शिक्षक रहे सैय्यद हसन मेंहदी के पुत्र सैय्यद जाफर अब्बास ने अपनी कडी मेहनत, अनुशासन से प्रथम प्रयास से संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आई.ई.एस परीक्षा में 80वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र और जनपद को गौरवान्वित किया है।
मेधावी छात्र सै. जाफर ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा से 10 वीं की परीक्षा आरएवी पब्लिक स्कूल से प्राप्त की,12 वीं की परीक्षा डीएवी एकेडमी से उत्तीर्ण करने के उपरांत कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता की ओर कदम बढाते हुए आईआईटी (आईएमएस) धनवाद से एमटेक करने के उपरांत आईईएस की परीक्षा प्रथम प्रयास में देश में 80वां स्थान प्राप्त किया। उनके चयन से उनके परिजनों के साथ साथ ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों और जनपदवासियों में खुशी का माहौल है।
सै. जाफर अब्बास ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सै.हसन मेंहदी, अपने मामा सै.चमन मेहंदी जैदी के साथ साथ अपने शिक्षकों को दिया।
सै.जाफर अब्बास वरिष्ठ कांग्रेस नेता सैय्यद चमन मेहंदी जैदी के भांजे है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, सै मेराजुद्दीन किछौछवी, अजय सिंह कप्तान, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य रमेश मिश्र, कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू, जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू ने सै.जाफर अब्बास को उनकी सफलता के बधाई पेश किया।





