WhatsApp Icon

बसखारी पुलिस का बड़ा वार: शातिर मोबाइल चोर गैंग का भंडाफोड़, लाखों के फोन बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: थाना बसखारी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मटिया मोड़ क्षेत्र से मोबाइल चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गेश कन्नौजिया, सुरेन्द्र कुमार उर्फ सुनील कुमार और केशवराम शामिल हैं।
बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय के पूछताछ में पता चला कि ये गैंग कई थाना क्षेत्रों में वारदात को अंजाम देते थे।


शातिर मोबाइल चोरों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि बरामद मोबाइल फोन इब्राहिमपुर, अलीगंज, टांडा और सम्मनपुर क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ जनपद सहित अन्य जिलों में कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
बसखारी पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 एंड्रॉयड मोबाइल, 1 कीपैड फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1.22 लाख बताई जा रही है। इस संबंध में थाना बसखारी में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।

अन्य खबर

हज यात्रियों की ECG जांच में महिलाओं की निजता पर सवाल! पुरुष टेक्नीशियन के सामने कपड़े हटाने की मजबूरी, शिकायत पर CMS ने तुरंत लिया संज्ञान

अम्बेडकरनगर में बड़ा हादसा टला! खाई में पलटने से बाल-बाल बची आजमगढ़ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस

खेत में मौत का ‘झटका’! युवक की जान लेने वाले तार का मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

error: Content is protected !!