WhatsApp Icon

रात्रि में घर से गायब नाबालिग बालिका मामले में टाण्डा पुलिस का बड़ा एक्शन: आरोपी गिरफ्तार—बालिका सकुशल बरामद

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर के थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई किया है। टाण्डा पुलिस ने अज्ञात वांछित आरोपी का सिर्फ पता ही नहीं लगाया बल्कि एक हफ्ते के भीतर आरोपी को दबोचकर उसे न्यायालय भेज दिया और अपहरण हुई नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।


बताते चलेंकि थाना कोतवाली टाण्डा में दर्ज मुकदमा संख्या 98/26 पर बीएनएस की धारा 137(2), 87/64(1) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त विनय (27 वर्ष) पुत्र स्व. प्रेमनाथ निवासी ग्राम ककराही थाना अलीगंज को 23 अप्रैल की सुबह करीब 7:35 बजे उसके गांव से गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र सिंह और क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
बताया जा रहा है कि 16 अप्रैल की रात टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय बालिका संदिग्ध परिस्थितियों में उस लापता हो गई थी जब वो प्रतिदिन की तरह खाना खा कर सो रही थी। परिजनों को प्रातः 04 बजे नाबालिग बालिका के गायब होने का आटा चला। नाबालिग बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान विनय का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक वंदना मौर्य और कांस्टेबल उमाकांत यादव शामिल रहे।
टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेज दिया है और नाबालिग बालिका का मेडिकल परीक्षण व न्यायालय के समक्ष बयान करने एवं अन्य विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

अन्य खबर

लम्हों ने खता की थी, सदियों ने सज़ा पाई… खान मुबारक की मौत के बाद भी परिवार पर कानून का शिकंजा

मोहनलाल अपडेट: आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व एससी एसटी की धाराओं में मुकदमा दर्ज

तालाब में भैंस घुसने पर खूनी बवाल! लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.