हेल्प प्वाइंट एनजीओ व एसएस एजुकेशनल सोसायटी के उक्त मेगा मेडिकल कैम्प के पर्चे पर पूर्वांचल मेडिसिटी हास्पिटल में सभी जांचों पर मिलेगा 50% तक की छूट
अम्बेडकरनगर: टांडा क्षेत्र के जरूरतमंदों के लिए राहत भरी पहल करते हुए हेल्प प्वाइंट NGO व SS एजुकेशनल सोसायटी द्वारा पूर्वांचल मेडिसिटी हॉस्पिटल के सहयोग से सुपर स्पेशलिस्ट फ्री मेगा मेडिकल एवं रक्तदान कैम्प का भव्य आयोजन आगामी 26 अप्रैल रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक शानू बिल्डिंग मैटेरियल, हंसवर रॉड चिंतौरा टांडा में किया जा रहा है।
विशेष महा स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को पूरी तरह निःशुल्क इलाज और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जबकि सभी प्रकार की जांचों पर 50% तक की छूट दी जाएगी। एक ही स्थान पर पूरे शरीर की अलग-अलग बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी इस कैम्प को खास बनाती है।
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
◆डॉ. जहीर अहमद (MS – जनरल सर्जन),
◆डॉ. आसिफ अख्तर (MD – मेडिसिन, शुगर व हृदय रोग विशेषज्ञ),
◆डॉ. अभिषेक वर्मा (MS, MCH – कैंसर सर्जन),
◆डॉ. मो. अली (MD – कैंसर रोग विशेषज्ञ),
◆डॉ. ए.जी. शर्मा (MS, MCH – गैस्ट्रो सर्जन),
◆डॉ. अवधेश कुमार सिंह (MD, DM – हृदय रोग विशेषज्ञ),
◆डॉ. मो. अरशद खान (MS, MCH – न्यूरो सर्जन),
◆डॉ. एस.के. यादव (MCH – यूरोलॉजिस्ट),
◆डॉ. राकेश कुमार (MBBS, MS – हड्डी रोग विशेषज्ञ),
◆डॉ. अंकित सिंह (MS – ENT विशेषज्ञ),
◆डॉ. ए. आलम (MBBS, MS – नेत्र रोग विशेषज्ञ),
◆डॉ. एम. खातून (MBBS, MD – महिला रोग विशेषज्ञ),
◆डॉ. अबरार अहमद (MBBS, MD – बाल रोग विशेषज्ञ),
◆डॉ. टी.आर. अंसारी ‘फैसल’ (BDS, MIDA – दंत रोग विशेषज्ञ)
◆निःशुल्क ब्ल्डप्रेशर व शूगर जांच
हेल्प प्वाइंट एनजीओ संस्थापक फखरे आलम खान व एसएस एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष मो.आमिर का कहना है कि इस कैम्प का उद्देश्य उन लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाना है, जो आर्थिक कारणों से बड़े अस्पतालों तक नहीं पहुंच पाते हैं।आयोजकों ने समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील की है कि इस फ्री मेगा मेडिकल कैम्प की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, खासकर गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक, ताकि कोई भी व्यक्ति इलाज से वंचित न रह जाए। मेगा मेडिकल कैम्प के साथ महामाया मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष विभाग द्वारा वृहद स्तर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। दोनों संस्थाओं ने संयुक्त रूप से युवाओं से रक्तदान करने का भी आह्वान किया है जिससे जरूरत पड़ने कर किसी का जीवन बचाया जा सके।
स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है—इस अवसर का लाभ उठाएं और दूसरों को भी जागरूक करें।
📞 संपर्क: आलम खान – 8090884090 | मो. आमिर – 9839100527








