अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने बाजार में सामान खरीदते समय छेड़खानी किए जाने की शिकायत पुलिस से की है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित प्रार्थना पत्र कोतवाली में जमा किया।
पीड़िता के अनुसार, बीते सोमवार शाम करीब 03 बजे वह बाजार में आवश्यक सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान कस्बा निवासी संदीप नामक युवक ने उसके कंधे पर हाथ रखकर खींच लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने गाली-गलौज भी की। पीड़िता किसी तरह वहां से बचकर सीधे कोतवाली पहुंची और घटना की जानकारी दी।
इस संबंध में जलालपुर कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।




