WhatsApp Icon

पूर्व एमएलसी की 86 वर्षीय मां को दी गई अंतिम बिदाई – महादेवा घाट पर उमड़ी भीड़

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूर्व एमएलसी व सपा के कद्दावर नेता अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा की 86 वर्षीय माता श्रीमती दमयंती देवी को पवित्र सरयू नदी के बहुप्रसिद्ध महादेवा घाट पर अंतिम विदाई दी गई।

अंतिम संस्कार के मौके पर भारी भीड़ उमड़ी रही। शोक संवेदना प्रकट करने का सिलसिला लगातार जारी है।
बताते चलेंकि टांडा तहसील व बसखारी विकास खंड के बुढ़नापुर गन्नीपुर निवासी प्रसिद्ध समाजवादी विचारक व शिक्षा के प्रति अपना जीवन अर्पण करने वाले स्वर्गीय राम अक्षेवर वर्मा व उनकी पत्नी स्वर्गीय श्रीमती दमयन्ति वर्मा के चार पुत्र में अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा सबसे बड़े हैं जिनका सपा के कद्दावर नेताओं में शुमार होता है एवं वो अम्बेडकर नगर फैज़ाबाद क्षेत्र से एमएलसी भी रह चुके हैं।

दूसरे नंबर पर विजय वर्मा माथुर बसखारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं जबकि तीसरे नंबर के पुत्र रणंजय वर्मा फतेहपुर में जिला जज के रूप में कार्य कर रहे हैं। सबसे छोटे व चौथे पुत्र स्वर्गीय संजय वर्मा का लगभग 14 वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था जिसके बाद से श्रीमती दमयन्ति देवी जी पैरालाइसिस से ग्रसित हो गई थीं। स्वर्गीय राम अक्षेवर वर्मा का 2018 में स्वर्गवास हो गया था और रविवार शाम में श्रीमती दमयान्ति देवी जी ने भी देह त्याग दिया।

सोमवार प्रातः 10 बजे उनके पैतृक गांव बुढ़नापुर से अंतिम शव यात्रा महादेवा घाट टांडा पर लाई गया जहां उनके पुत्र विजय वर्मा माथुर ने मुखाग्नि दिया। उक्त मौके पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा के पारिवारिक सदस्य वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, पूर्व मन्त्री व सपा एमएलसी बलराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधु वर्मा, पूर्व मंत्री टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा, पूर्व मंत्री व कटेहरी विधायक लालाजी वर्मा, अलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, सांसद राम शिरोमणि वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, पूर्व विधायक सुभाष राय, टांडा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा, किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश द्विवेदी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, अनवर सादात अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, भाजपा नेता कक्कू पांडेय, छोटे पांडेय, पूर्व प्रमुख शेष कुमार वर्मा, विधान चौधरी, सैय्यद खलीक अशरफ, सैय्यद फैज़ान अशरफ उर्फ चंद मियां, समाजसेवी शरद यादव, फैज़ान खान, अनीसुर्रहमान, चन्द्रशेखर वर्मा, चन्द्रभान यादव, कुलदीप वर्मा, सगीर खान, मो.जिया अंसारी, ज़फर हयात, अब्दुल माबूद एडवोकेट, मुशीर आलम अंसार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे। शोक संवेदना प्रकट करने वालों का सिलसिला अनवरत जारी है।

अन्य खबर

जमीयत का भव्य इस्लाहे मुआशरा सम्मेलन संपन्न, समाज सुधार और रमज़ान की तैयारियों का दिया पैग़ाम

टाण्डा में हज यात्रियों की ट्रेनिंग व टीकाकरण की तैयारी पूरी, 119 आजमीनों को मिलेगा प्रशिक्षण

पुलिस की निष्क्रियता से बढ़े चोरों के हौसले, जलालपुर में ताबड़तोड़ वारदातों से दहशत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.