बलिया (रिपोर्ट: अखिलेश सैनी) व्यापार कल्याण समिति और संयुक्त व्यापार समिति रसडा के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को नवीन कृषि मंडी स्थल परिसर सहित तहसील मुख्याय के अतिरिक्त अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण कर हरित क्रांति का संदेश दिया। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम सर्वेश यादव, तहसीलदार प्रभात सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष कुमार ने व्यापारी नेता एवं समिति के संरक्षक सुरेशचंद्र, समिति के अध्यक्ष मो. युनूस, महामंत्री विनोद शर्मा आदि के संग पौधरोपण किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने व्यापार कल्याण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुमताज, अधिवक्ता गिरिश नारायण सिंह, इनल सिंह सहित नूर अली, जमशेद आलम, शौकत अली, रिजवान अली, जुल्फीकार, सज्जाद अहमद, मुख्तार अहमद आदि शामिल रहे।
पौधरोपण कर हरित क्रांति के लिए व्यापारियों को किया गया प्रेरित


