WhatsApp Icon

बिना भेदभाव के हर वर्ग व क्षेत्र का किया विकास इसलिए अबकी बार 400 पार : केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी पूरे दिन जनपद के दौरे पर रह कर भाजपा द्वारा आयोजित आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी और लोक सभा भाजपा प्रत्याशी सांसद रितेश पाण्डेय के साथ शामिल हुए।
केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी के जनपद में पहुंचने पर जनपद की सीमा कलवारी पुल पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, लोक सभा प्रत्याशी रितेश पाण्डेय, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 10 वर्ष की सफलतम कार्यकाल में कोई वर्ग व क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रह है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, महिला, युवा, लघु व्यवसाई की हितों के लिए कार्य किया है। देश की विकास और प्रगति पर प्राथमिकता से कार्य किया। भाजपा सरकार ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी के अन्तिम व्यक्ति की उदय और समृद्धि को ध्यान में रखकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए ऐतिहासिक कार्य किया है।
अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण की परिकल्पना 500 वर्षों की संघर्ष के बाद भाजपा सरकार में पूरा हुआ है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। भाजपा सरकार की 10 वर्षों के कार्यकाल में देश और देश वासियों का सर्वांगीण विकास हुआ है। भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।देश ने चंद्रयान 3 को चंद्रमा पर पहुंचा कर वहां भी भारत का झंडा फहरा दिया है। भाजपा सरकार रेल,सड़क, एयर पोर्ट,शिक्षण संस्थान, तकनीकी केंद्र, सीमा सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय रिश्ते सहित अन्य मामले में भारत आगे बढ़ रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बन गई है। प्रदेश के 2 करोड़ 63 लाख किसानों को 64694 करोड़ से रुपए हस्तांतरित किए गए। कहा कि भाजपा की सरकार जनहित और देश हित में अनेकों कार्य किए हैं।उसी कार्यों के बल पर भाजपा लोक सभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें पाएगी। इस बार अंबेडकर नगर से भाजपा का सांसद लोक सभा में प्रतिनिधित्व करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने भाजपा नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह के संयोजन में भाजपा द्वारा आयोजित कोहोर्ट मिलन,सतपाल पटेल के संयोजन में सूक्ष्म लघु एवम उद्यम एवम जन किसान संगठन के साथ बैठक और भोज कार्यक्रम,अनिल मिश्र के संयोजन में शिव बाबा का दर्शन,रवींद्र वर्मा के संयोजन में स्वच्छता कार्यक्रम,शिव पूजन राजभर के संयोजन में घर घर सम्पर्क एवम लाभार्थी सम्पर्क अभियान में भाग लिया। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,डॉ शैलेंद्र पाण्डेय, डॉ बी डी वर्मा,डॉ जी डी वर्मा, पंकज वर्मा,व्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रहरि, किछौछा चेयरमैन ओमकार गुप्ता,ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह,पूर्व बार अध्यक्ष इंद्रमणि शुक्ल, देवेंद्र सिंह,बलराम दुबे, के डी मिश्र, राज कुमार सेठ, ड्रग एसोसियेशन जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार कसौद्धन, राइस मिलर प्रदीप अग्रवाल, नवनीत मद्धेशिया, शुभम अग्रहरि, सतपाल पटेल आदि शामिल रहे।

अन्य खबर

सिस्टम में गरीब की जान सबसे सस्ती: मासूम अंशिका की मौत पर जिला अस्पताल बना रणभूमि, पुलिस बल तैनात

कलेक्ट्रेट पर विहिप-बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन: किछौछा दरगाह पर गंभीर आरोप, कानून व्यवस्था पर सवाल या कोई सियासी पटकथा!

टाण्डा चौक पर सियासी उबाल: भाजपा ने फूंका अखिलेश-राहुल का पुतला

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.