WhatsApp Icon

VIP प्रमुख’ को होटल में नजरबंद करने का आरोप, साहनी का योगी सरकार पर तीखा हमला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय प्रमुख मुकेश साहनी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अम्बेडकरनगर के एक होटल में रोककर नजरबंद कर दिया गया। साहनी जौनपुर के चर्चित दूल्हा हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे, लेकिन उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

मुकेश साहनी ने कहा कि जिस परिवार की बेटी पिछले 12 दिनों से न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी है, उसकी पीड़ा सुनने जाना भी सरकार को मंजूर नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़िता की बहन को न्याय देने के बजाय मुख्यमंत्री ने डांटकर भगा दिया था, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था और सरकार की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े होते हैं।

साहनी ने कहा, “मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे मैं कोई अपराधी या आतंकवादी हूं। लोकतांत्रिक देश में विपक्ष के नेताओं को पीड़ित परिवार से मिलने से रोकना तानाशाही मानसिकता का परिचायक है।”
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश शासन गुंडागर्दी पर उतारू है। लोकतंत्र में जनता की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे फसादी लोगों को सत्ता से बाहर करना जरूरी है।”
VIP प्रमुख के इस आरोप के बाद प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि, प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यदि प्रशासन की ओर से कोई स्पष्टीकरण आता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!