अम्बेडकरनगर। जनपद के टाण्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम पुंथर निवासी एवं मुंबई के युवा कारोबारी इम्तियाज़ सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी, मुंबई प्रदेश इकाई में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इम्तियाज़ सिद्दीकी को नियुक्ति पत्र मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया। इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व ने उनसे संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।प्रदेश सचिव बनाए जाने पर इम्तियाज़ सिद्दीकी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और जनता की आवाज़ को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता होगी। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पैतृक गांव पुंथर समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभचिंतकों और समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में अनस, मुशीर आलम अंसारी (जिला उपाध्यक्ष), आमिर सिद्दीकी (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), आक़िफ़, अबसार, राजेश मौर्य, रवींद्र यादव, जगदीश वर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हैं।




