WhatsApp Icon

एक झटके में उजड़ गया पूरा परिवार! डीसीएम की टक्कर ने पति-पत्नी और मासूम बेटे की ले ली जान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। अयोध्या से अपनी सास का हालचाल लेने अकबरपुर आ रहे बाइक सवार दंपति और उनके मासूम बेटे को तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और बेटे ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कुमार पुत्र जगलाल, निवासी गौहनिया, थाना गोसाईगंज, जनपद अयोध्या, अपनी पत्नी और बेटे के साथ मोटरसाइकिल से अकबरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती अपनी सास को देखने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर के पास पहुंची, तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने भी दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही अहिरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना करने वाले डीसीएम और उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस हृदयविदारक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन संचालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!