WhatsApp Icon

गांजा बेचने का विरोध पड़ा भारी! बोर्ड लगाने की सलाह पर खूनी बवाल, दो पक्ष भिड़े

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के रूकूनपुर कासिमपुर गांव में कथित अवैध गांजा बिक्री को लेकर विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब एक पड़ोसी ने कथित तौर पर गांजा बेचने वाले व्यक्ति से दुकान के बाहर बोर्ड लगाने की बात कह दी। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।


गांव निवासी रमाशंकर यादव ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी संतराम यादव कथित रूप से अवैध गांजा बेचते हैं। उनका कहना है कि जब संतराम का घर बंद रहता है तो गांजा खरीदने आने वाले लोग अक्सर उनके घर पहुंच जाते हैं, जिससे परिवार को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रमाशंकर के मुताबिक, उन्होंने इसी समस्या के समाधान के लिए संतराम से अपने घर के बाहर पहचान के लिए बोर्ड लगाने को कहा था। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर संतराम यादव और उनके साथियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया, जिसमें उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।
दूसरी ओर, दूसरे पक्ष के लोगों के भी घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जलालपुर पुलिस को लिखित तहरीर दी है।
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि संतराम यादव बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से गांजा बेचने का कारोबार करते हैं। हालांकि, इस आरोप की अभी तक पुलिस या किसी स्वतंत्र स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।

जलालपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हो गई है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबर

सड़कों पर घूम रहे निराश्रित स्वानों पर प्रशासन सख्त, हर महीने चलेगा पकड़ने और टीकाकरण का अभियान!

रातभर सड़कों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, राम-भरत मिलन के साथ संपन्न हुआ बसखारी का ऐतिहासिक आयोजन, मजनू पिजड़ा की रही चर्चा

लखनऊ में छिपा बैठा था टाण्डा का ₹50 हजार का इनामी, पुलिस ने घर से दबोचा

error: Content is protected !!