अम्बेडकरनगर: विद्युत वितरण खंड टाण्डा के एक अवर अभियंता की विशेष समुदाय के खिलाफ नफरत भरी वायरल ऑडियो से नाराज़ बुनकर सपा नेता इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निर्देशक को ज्ञापन देते हुए निलंबित करने की मांग किया है। दूसरी तरफ बुनकर उत्थान समिति ने टाण्डा उपजिलाधिकारी को भी ज्ञापन देते हुए आपत्ति दर्ज कराई है।

बताते चलेंकि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक ऑडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि उक्त वायरल ऑडियो विद्युत वितरण खंड टाण्डा के जेई रवि शंकर निषाद की बताई जा रही है जिसमें उनके द्वारा अशोभनीय गाली देते हुए टाण्डा के जुलाहों को लूट डालने, मार डालने की बात कही जा रही है जो टाण्डा के गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने व बर्बाद करने वाली है।
ऑडियो वायरल होने के बाद उप्र बुनकर सभा के अध्यक्ष पोइव चेयरमैन टाण्डा ने एसडीएम टाण्डा को ज्ञापन देते हुए कठोर कार्यवाही की मांग किया था तथा सोमवार को बुनकर नेता सगीर बज़्मी के नेतृत्व में बुनकर उत्थान समिति द्वारा एसडीएम टाण्डा को ज्ञापन सौंपा गया।बुनकर व सपा नेता इंजीनियर एजाज अहमद अंसारी ने लखनऊ स्थित मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रंबध निदेशक को ज्ञापन देते हुए अवर अभियंता रवि शंकर निषाद को तत्काल निलंबित करने की मांग किया है। श्री एजाज ने बताया कि टाण्डा बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है और ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत जनपद को कपड़ा उत्पादन उद्योग की सूची में शामिल किया गया है लेकिन बिजली विभाग के एक अवर अभियंता की वायरल ऑडियो से जहां सरकार की मंशा विफल हो रही है वहीं विशेष समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।





