WhatsApp Icon

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में रविवार 22 मार्च रविवार की रात अदब, इश्क़ और इंकलाब की गूंज सुनाई देगी। मोहल्ला छज्जापुर में हाजी अशफाक अंसारी के आवास के निकट आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा में देशभर के नामचीन शायर अपनी बेहतरीन ग़ज़लों और नज़्मों से महफिल को रोशन करेंगे।  कार्यक्रम रात 9 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा, जहां शेरो-शायरी का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।

इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें

मुशायरे में उस्मान मीनाई (लखनऊ), शशि सिंह (गोंडा), शगुफ्ता (लखनऊ), सहर अंजुम (बाराबंकी), हिमांशी बावरा (मेरठ), हामिद कमर (जलालपुरी), सलीम हमदम (रुदौली), डॉ. हसीन हैदर (जौनपुर), सलमान ज़फर (हरदोई), सलीम नागपुरी, दानिश अकबरपुरी, अहमद सईद, हलचल टाण्डवी, हकीम इरफान आज़मी, कुमैल सिद्दीकी डोंडवी, इरशाद अकबरपुरी, हकीम हसन वारसी (किछौछा), तालिब रहमानी, कमर जीलानी सहित कई मशहूर शायर अपने अशआर से समां बांधेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा होंगे, जबकि अध्यक्षता मदरसा मंज़रे हक के प्रबंधक हाजी अशफाक अहमद अंसारी करेंगे। मुशायरे का संचालन मशहूर शायर मास्टर मो. असलम खान करेंगे। मुशायरा कन्वीनर शायर इंसाफ टाण्डवी ने बताया कि यह आयोजन टाण्डा की अदबी विरासत को आगे बढ़ाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ईद के दूसरे दिन होने वाली इस महफिल में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों के जुटने की उम्मीद है। आयोजकों ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. ज़िया अंसारी, वकार यूनुस, मो. तारिक सभासद, मो. लारैब सहित अन्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हैं। बहरहाल, रविवार की रात टाण्डा में ग़ज़लों, नज़्मों और बेहतरीन अशआर की बारिश होगी और अदब की यह महफिल शहर के लिए यादगार बनने जा रही है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.