प्रदेश में एसआईआर कार्य के दौरान लगभग दो दर्जन सरकारी कर्मियों की हुई मौत – अजय रॉय
शिक्षिका सहायक बीएलओ सुशीला वर्मा के परिजनों को दिया जाए सरकारी नौकरी व मुआवजा : अजय रॉय
अम्बेडकरनगर: प्रदेश में एसआईआर कार्य के दौरान लगभग दो दर्जन सरकारी कर्मियों की मौत हुई है, सरकार मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी और मुआवजा दे, एक शिक्षिका का असमय जाना व्यवस्था पर सवाल है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय ने कही। उन्होंने कहा प्रदेश में जंगलराज कायम है अम्बेडकरनगर जनपद के अरिया में पुलिस की मौजूदगी में दबंगों द्वारा बुलडोजर से वीरेंद्र प्रताप सिंह का घर गिराया जाना उसका उदाहरण है , हिमांशू विश्वकर्मा पिछले दो महीने से लापता है दुर्भाग्यपूर्ण यह लापता की खोज के लिए उनके परिजनों को महीनों से धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, प्रदेश सचिव अनीश खान, पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार पाल, सुनील मिश्र, अजय सिंह कप्तान, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने कहा जिले में हर ज़ुल्म के खिलाफ कांग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया बुधवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय एसआईआर सहायक बीएलओ शिक्षामित्र मृतका सुशीला वर्मा को शोक संवेदना व्यक्त करने आये थे और अकबरपुर में प्रतिमा के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे लापता हिमांशू विश्वकर्मा के परिजनों और सम्बंधियो से मुलाकात किया। तत्पश्चात अरिया में बुलडोजर से दबंगों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में गिराये गये वीरेंद्र प्रताप सिंह के घर जाकर मुलाकात कर घटनास्थल का दौरा किया। तत्पश्चात् टांडा के रसूलपुर मृतक शिक्षिका सहायक बी एल ओ सुशीला वर्मा के पति गंगाराम वर्मा और पुत्र कामता प्रसाद वर्मा से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

उक्त मौके पर पूर्व ज़िला अध्यक्ष अजय सिंह कप्तान ने कहा कि बीएलओ सहायक सुशीला वर्मा की ड्यूटी के दौरान ही आकस्मिक मृत्यु हो गई लेकिन प्रशासन का कोई भी अधिकारी मृतिका के दरवाजे तक नहीं पहुंचा है, जो घोर लापरवाही का घोतक है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से निवर्तमान प्रदेश सचिव मो अनीश खान, सुनील मिश्र, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अशोक सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव अमित जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पूर्व सभासद द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय,राम कुमार पाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट राम जन्म दूबे,जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू , जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू, श्रीकांत वर्मा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, अकबरपुर ब्लाक अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, नगर अध्यक्ष अकबरपुर असगर अली, पूर्व प्रत्याशी आलापुर सत्यमवदा पासवान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत यादव, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी बंटी, जिला महासचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव सोनू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कटेहरी मो सोयेब अनीश खान, रीतेश तिवारी, जोखन सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव संजय, राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला अध्यक्ष नितिन यादव, अकील अहमद मंसूरी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव तौसीफ अहमद मोनू, राजीव गुप्ता, दीपक मिश्र समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।




