WhatsApp Icon

शनिवार को मुख्यमंत्री आगमन पर सजेगा रोजगार एवं वृहद ऋण वितरण मेला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: आगामी शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन पर कटेहरी में जनपद स्तरीय रोजगार एवं वृहद ऋण वितरण मेला का भव्य आयोजन किया गया है।


सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाए जाने के विज़न में जनपद के विकास खंड कटेहरी अंतर्गत संचालित देव इंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी में आगामी 17 अगस्त को आयोजित किए जा रहे जनपद स्तरीय रोजगार एवं वृहद ऋण वितरण मेला की तैयारी का जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपर जिलाधिकारी डॉ सदानन्द गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ जायजा लिया तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उक्त मेले में मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए समस्त तैयारी को अपेक्षित समय में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश ने रोजगार मेले में सम्मिलित हो रहे दर्जनों प्रतिष्ठित कंपनियां के आकर्षक स्टॉल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही रोजगार मेले में सम्मिलित होने हेतु आने वाले युवाओं को उनके पंजीकरण सहित समस्त आधार भूत सुविधाओं को सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी एवं रोजगार परक योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को वितरण किए जाने वाले ऋण हेतु सभी संबंधित बैंकर्स के स्टालों को भी व्यवस्थित एवं आकर्षक रूप से लगाने के निर्देश दिए उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यकता अनुसार मजिस्ट्रेट/नोडल की तैनाती करते हुए समस्त स्टालों पर कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्व को गंभीरता के साथ एवं पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ करने तथा समस्त तैयारी को अपेक्षित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रिंसिपल आईटीआई, जिला सेवायोजन अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी, सीओ भीटी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में एंट्री के साथ ही एक्शन मोड में लेडी सिंघम, SP प्राची सिंह ने अपराधियों और भ्रष्ट सिस्टम को दी सीधी चेतावनी

ख्वाजा के नाम पर गूंजा टांडा: इबादत, इल्म और इत्तेहाद का शानदार संगम

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.