WhatsApp Icon

रात्रि में टाण्डा तहसील प्रशासन वितरण कर रहा है जरूरतमंदों को कम्बल, डीएम ने परखी हकीकत

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शासन की मंशानुरूप व जिलाधिकारी के निर्देश पर टाण्डा उप जिलाधिकारी डॉ शशि शेखर के नेतृत्व में टाण्डा तहसील प्रशासन देर रात्रि को नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को नि:शुल्क कम्बल भेंट कर रहे हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने टाण्डा नगर पहुंच कर टाण्डा तहसील प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए बस स्टेशन के सामने स्थित टाण्डा मान्टेसरी स्कूल में नगर पालिका टाण्डा द्वारा बनाये गए अस्थाई रैन बसेरा में जरूरत मंदों को अपने हाथों से कम्बल वितरित किया। टाण्डा एसडीएम श्री शशि शेखर ने बताया कि टाण्डा तहसील प्रशासन के द्वारा अभी तक 12 सौ जरूरत मन्दों में कम्बल वितरण किया जा चुका है। उक्त मौके पर तहसीलदार टाण्डा निखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार, सदर लेखपाल छोटे लाल, नगर पालिका टाण्डा के शमसाद ज़ुबैर, राकेश कुमार गौरव, सैय्यद मो.अहमद, रब्बानी आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.