अम्बेडकरनगर: लोकसभा चुनाव 2024 देश की दिशा व दशा तय करने वाला है और एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रही है। 55 लोकसभा अम्बेडकर नगर में भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय को विजयश्री दिलाने में भाजपा संगठन जुटा हुआ है।संगठन का नेतृत्व की ज़िम्मेदारी निभा रहे जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी भी अस्वस्थ होने के बावजूद भी लगातार बैठकों में भाग ले रहे हैं।
बताते चलेंकि गत दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी आलापुर क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। श्री त्रियम्बक गले में व सीने पर बेल्ट लगाए हुए भी बैठकों में लगातार शामिल हो रहे हैं।

त्रियम्बक तिवारी को संगठन को मजबूत बनाने का विशेष हुनर भी आता है। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी बैठकों में शामिल हो कर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व समर्थकों का हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से अपनी मुश्किलों को दरकिनार कर रहे हैं। बहरहाल भाजपा जिलाध्यक्ष त्रियम्बक तिवारी अस्वस्थ होने के बावजूद बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहे हैं जिसकी खूब चर्चा हो रही है।




