अम्बेडकरनगर: जून माह की शुरुआत से ठीक पहले मौसम के तीखे मिज़ाज़ ने आम जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। बढ़ते हए अत्यधिक तापमान से हर कोई हैरान व परेशान नज़र आ रहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी हीट वेव की चेतावनी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। भीषण गर्मी के बीच लोग घरों में दुबके नज़र आ रहे हैं। दोपहर के समय सड़कों व बाज़ारों में सन्नाटा दिखाई दे रहा है। ऐसे हालत में निर्बाध विद्युत व्यवस्था देने में बिजली विभाग लगातार जुटा हुआ है। जर्जर तारों के गिरने की सूचनाओ पर भीषण गर्मी के बावजूद जहां बिजली विभाग कर्मी पहुंच कर व्यवस्था सही करने में जुटे नज़र आ रहे हैं वहीं इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र में केदारनगर केशवपुर के पास स्थित कलेसर विद्युत केंद्र पर ट्रांसफार्मर को ठण्डा करने के लिए पाइप से पानी डालते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर रमेश यादव द्वारा तेज़ गर्म हुए ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के उद्देश्य से पानी डलवाया जा रहा है जिससे ट्रांसफार्मर को जलने अथवा खराब होने से बचाया जा सके।
बहरहाल एक तरफ बिजली विभाग के कर्मचारी जर्जर तारों के टूटने की सूचनाएँ ओर पहुंच कर मौसम की मार को धत्ता बताए हुए निर्बाध सेवा देने में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर को अधिक हीट होने से बचाने के लिए जे.ई द्वारा उठाये गए कदम की भी क्षेत्र में खूब चर्चाएं हो रही है।




