WhatsApp Icon

ट्रेलर में लगी भीषण आग, सात लग्जरी कारें जलकर खाक

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: दिल्ली से दरभंगा जा रहे एक ट्रेलर पर लदी सात लग्जरी गाड़ियां मंगलवार को भीषण आग की चपेट में आकर धू-धू कर जल गईं। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे स्थित टोल प्लाजा के पास की है। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में सभी वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर पर कुल सात लग्जरी वाहन लदे थे, जिनमें तीन ईको, एक ब्रेजा और तीन अर्टिगा शामिल थीं। जब ट्रेलर टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी पीछे के दोनों पहियों के बीच अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के तुरंत बाद ट्रेलर में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते ट्रेलर पर लदी सभी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ा किया और किसी तरह अपनी जान बचाते हुए दूर हट गया। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पर लदी सभी सातों गाड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं।
घटना के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेस-वे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अन्य खबर

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.