WhatsApp Icon

ट्यूबवेल पर सोने गए वृद्ध की निर्मम हत्या, खून से लथपथ मिला शव, इलाके में सनसनी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हंसवर थाना क्षेत्र के लंगड़ी पृथ्वीपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक वृद्ध का शव ट्यूबवेल के पास खून से लथपथ हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे सीओ टाण्डा ने भी मौके का निरीक्षण किया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार लँगड़ी पृथ्वीपुर गांव निवासी 80 वर्षीय बहाऊ पुत्र विदेशी बीती रात घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित ट्यूबवेल पर सोने के लिए गए थे। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर पहुंचे तो उन्होंने ट्यूबवेल के पास उनका शव खून से सना हुआ देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
सूचना मिलने पर थाना हंसवर के प्रभारी निरीक्षक अभिनेष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं, मौके पर पहुंचे सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें
फिलहाल वृद्ध की हत्या किस वजह से की गई, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.