WhatsApp Icon

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच कालाबाज़ारी का बड़ा खेल सामने आया है। जलालपुर नगर क्षेत्र के मांगुरा डीला स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से 200 से 500 रुपये तक अधिक वसूली किए जाने और सिलेंडरों की जमाखोरी का मामला उजागर हुआ है।

शिकायत मिलने पर उपजिलाधिकारी राहुल कुमार गुप्ता ने आपूर्ति विभाग की टीम के साथ अचानक छापेमारी की, जिसमें आरोप सही पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि एजेंसी संचालक ने गैस सिलेंडरों को गोदाम में रखने के बजाय अपने आवास पर जमा कर रखा था। वहीं आम उपभोक्ताओं को एजेंसी पर “सिलेंडर खत्म” होने की बात कहकर लौटा दिया जाता था, जबकि कुछ लोगों को चोरी-छिपे अधिक पैसे लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे थे।
इस कारण पिछले करीब एक सप्ताह से एजेंसी और संचालक के आवास के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थीं। लोग कई-कई दिनों तक सिलेंडर के लिए भटक रहे थे, जिससे आम उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली।
मामले की शिकायत मिलने के बाद एसडीएम राहुल कुमार गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जांच के दौरान गैस सिलेंडरों की जमाखोरी और तय कीमत से अधिक वसूली की पुष्टि हुई। इसके बाद अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच करते हुए एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
इस संबंध में जलालपुर पूर्ति अधिकारी डॉ. अमरदेव भास्कर ने बताया कि एजेंसी मालिक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
जलालपुर क्षेत्र मात्र बानगी भर है, घरेलू गैस की लगभग हर जगह से कालाबाजारी होने की खबर मिल रही है। टाण्डा ग्रामीण क्षेत्रों में जहां 1400 तक गैस रिफिल किया जाता है वहीं बसखारी में 1800 तक भी वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार काफी लोगों के पास वैध कनेक्शन नहीं है और वो वर्षों से ब्लैक में सिलेंडर लेकर काम चलाते रहे हैं लेकिन अचानक ईरान युद्ध को लेकर गैस की किल्लत हुई तो बिना कनेक्शन वालों के सामने भी मुंह मांगी कीमत में गैस रिफिल कराना मज़बूरी भी बन गई है। बताते चलेंकि जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व जिला पूर्ति अधिकारी शिवकांत पांडेय ने द्वारा लगतार दावा किया जा रहा है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.