WhatsApp Icon

राष्ट्रीय ध्वज आन बान शान का प्रतीक, घरों पर फहराएं तिरंगा : ओमकार गुप्ता

Sharing Is Caring:

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चेयरमैन ने वितरित किए 1500 झंडे

अम्बेडकरनगर: आजादी की 75 वर्ष पूरे होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 2022 में हर घर तिरंगा अभियान अमृत महोत्सव का शुरूआत किया था। तब से लगातार 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व को शान से मनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। तिरंगा हमारी आन, बान, शान है। इसका शान से फहराना ही हमारे देश के शौर्य का प्रतीक है।

उक्त बातें हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पंचायत कर्मचारियों एवं सभासदों को झंडा वितरित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ओंमकार गुप्ता ने कहीं। उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियो एवं सभासदों को 1500 तिरंगे झंडे को वितरित किया । और लोगों से अपने अपने घरों से तिरंगा झंडा फहराने की अपील करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने घरों पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए झंडारोहण करें।और राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान पूर्वक वितरण करे, जिससे लोग इस मुहिम में आगे आये और अपने-अपने घरों पर झंडा फहराकर अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, कार्यालय लिपिक अभिषेक यादव, कार्यालय सहायक राकेश कुमार के साथ कई सभासद एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में एंट्री के साथ ही एक्शन मोड में लेडी सिंघम, SP प्राची सिंह ने अपराधियों और भ्रष्ट सिस्टम को दी सीधी चेतावनी

ख्वाजा के नाम पर गूंजा टांडा: इबादत, इल्म और इत्तेहाद का शानदार संगम

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.