अम्बेडकरनगर: मतगणना के दिन टाण्डा-अकबरपुर मार्ग पर मतगणना स्थल के निकट सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।
बताते चलेंकि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना स्थल बनाया गया है। दिनांक 04 जून 2024 दिन मंगलवार को सुचारू रूप से यातायात संचालित करने हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के निर्देश के क्रम में पुलिस अधीक्षक आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय की तरफ सुबह 05 बजे से बड़े व छोटे वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।मतगणना स्थल पर टांडा की तरफ से आने वाले संबंधित व्यक्ति पुलिस लाइन में वाहन खड़ा करेंगे और पटेल नगर तिराहे से आने वाले व्यक्ति हवाई पट्टी पर अपना वाहन खड़ा करेंगे।




