अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली क्षेत्र में वर्षों पुरानी भारी भरकम तिज़ोरी (बॉक्स) मिलने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंचे टाण्डा कोतवाल ने लावारिश तिज़ोरी को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टाण्डा कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ पियारेपुर गाँव के जितेंद्र वर्मा के खेत मे पुवाल में छिपा कर रखा एक बॉक्स (तिजोरी) होने की सूचना पर तत्काल टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी पहुंच कर लावारिश तिजोरी को पुलिस कब्जे में ले लिया। तिजोरी इतनी भारी थी कि उसको थाना पर लाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। लगभग चार फीट की उक्त भारी भरकम तिजोरी को किसी ने कटर मशीन से भी काटने का प्रयास भी किया है। तिजोरी किसकी है और गाँव के खेत मे कैसे पहुंची, इस मामले की छानबीन शुरू हो गई है। फिलहाल तिजोरी के अंदर क्या था ये अभी रहस्य बना हुआ है।




