WhatsApp Icon

तहसीलदार पर तानाशाही का आरोप! प्रधान संघ ने प्रदर्शन कर मुकदमा स्पंज की किया मांग

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने कलेक्ट्रेट के निकट स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन कर पुलिस कप्तान को संबोधित ज्ञापन देते हुए टाण्डा तहसीलदार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा को स्पंज करने की मांग की गई है।


बताते चलेंकि तहसील टाण्डा में तहसीलदार निखिलेश कुमार के जनता दर्शन के दौरान किसी पत्रावली को लेकर वादविवाद हो गया जिसके बाद तहसीलदार द्वारा पुलिस को बुला लिया गया। मामला टाण्डा कोतवाली में पहुंचा जहां मामला काफी बिगड़ गया और टाण्डा तहसीलदार की तहरीर पर मुकदमा संख्या 27/26 पर रिटायर्ड तहसीलदार अभिमन्यु मौर्य, जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान शुभाष चन्द्र, भाजपा नेता राधे वर्मा व 15-20 अज्ञात लोगों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
उक्त मुकदमा को स्पंज कराने की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा प्रदर्शन कर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया और पुलिस कप्तान को संबोधित ज्ञापन देकर कहा गया कि संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान शुभाष चन्द्र 31 जनवरी को अपने साथियों के साथ एक मामले को लेकर तहसील टाण्डा पहुंचे थे। आरोप है कि तहसीलदार टाण्डा से वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान शुभाष चन्द्र के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। संगठन का कहना है कि ग्राम प्रधान व उनके साथियों द्वारा किसी भी प्रकार की गाली-गलौज या अनुशासनहीनता नहीं की गई।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि तहसीलदार के कक्ष से बाहर आने के बाद ग्राम प्रधान शुभाष चन्द्र व उनके साथियों ने लोकतांत्रिक तरीके से सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। इसके बावजूद तहसीलदार टाण्डा द्वारा ग्राम प्रधान शुभाष चन्द्र एवं उनके साथियों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 27/26 दर्ज करा दी गई, जिसे संगठन ने पूरी तरह से गलत और एकतरफा बताया है।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने पुलिस अधीक्षक से विचार कर ग्राम प्रधान शुभाष चन्द्र के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को निरस्त कराने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उक्त पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष राजबहादुर यादव, सियाराम वर्मा, पंकज वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, रोहित यादव, सुनील, धनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

अन्य खबर

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

गैस पर ‘डबल वार’! पहले महंगा और अब 21 नहीं 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर — प्रशासन बोले कमी नहीं लेकिन भटक रहे हैं उपभोक्ता

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.