अम्बेडकरनगर: अकबरपुर से टांडा में इलाज़ कराने आई ननद भाभी से लाखों के जेवरात ठगी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताते चलेंकि टांडा में इलाज कराने आई दो महिलाओं से तीन शातिर ठगों ने झाड़फूंक कर बीमारी ठीक करने के नाम पर ठगी करते हए लाखों के जेवरात लेकर चम्पत हो गए थे।
पीड़िता सविता पत्नी दिनेश निवासी मझगवां थाना अहिरौली व अर्पिता पत्नी आनन्द कुमार निवासी मरुई ताजपुर थाना अकबरपुर ने टाण्डा कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि दोनों ननद भाभी हैं और इलाज़ कराने के उद्देश्य से टाण्डा आये और आर्य कन्या से ई-रिक्शा पर बैठ कर मेहंदिया गए जहां एक पेड़ के पास बाइक से आये युवक ने दीदी नमस्ते कह कर बातचीत करने लगा जिसके साथ एक बाबा भी था। पीड़िता ने बताया कि बाबा ने सभी बीमारियों को दूर करने का दावा किया और दोनों के जेवरात को उतरवा कर एक कागज में लपेट दिया और कहा कि घर जाकर हाथ मुंह धोकर इसे पहन लेना जिससे सभी बीमारियां ठीक हो जाएगी। पीड़िता ने दावा किया कि ना जाने हैम दोनों को क्या हो गया था और हम लोगों ने जेवरात उतार कर पुड़िया में रख दिया लेकिन जब घर पहुंच कर पुड़िया खोला तो उसमें मिट्टी पत्थर निकला। दोनों महिलाओं का दावा है कि तीन लाख से अधिक का जेवरात ठगी कर लिया गया है। उक्त मामले की लिखित शिकायत पर टाण्डा पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 181/24 पर आईपीसी की धारा 420 व 406 के तहत नीले रंग की मोटर साइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी ने दावा किया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की शिनाख्त कराई जा रही है और बहुत जल्द शातिर ठगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




