WhatsApp Icon

चांदनी शबनम की ग़ज़ल व गीतों पर देर रात्रि तक झूमते रहे श्रोता, शायरी के सहारे दिया प्यार व मोहब्बत का पैग़ाम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा के नैपुरा में संचालित टीडीटी स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान आयोजित मुशायरा व कवि सम्मेलन बड़ी ही कामयाबी के साथ सकुशल संपन्न हुआ जिसमें शायरा चांदनी शबनम की गलजों व गीतों पर श्रोता मंत्रमुग्ध होकर देर रात्रि तक झूमते रहे। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में जहां छात्र छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों को पेश किया वहीं टीडीटी स्कूल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व प्रत्येक क्लास में पहली पोजिशन प्राप्त करने वाले छात्रों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।


उर्दू सितारे एवार्ड से सम्मानित लेक्चरर असलम खान द्वारा संचालित मुशायरा व कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता जावेद सिद्दीकी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावते कलाम पाक से तालिब रहमानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उस्ताद ए शोहरा अनस मसरूर ने जहां गंभीर शायरी पेश किया वहीं शाह मोहम्मद एडवोकेट द्वारा राष्ट्रप्रेम से प्रेरित शायरी पेश किया। हलचल टांडवी व इंसाफ टांडवी ने अपनी मज़ाहिया शायरी से मौजूद भीड़ को हंसने पर मजबूर कर दिया। मुशायरा व कवि सम्मेलन में मौजूद श्रोताओं की मांग पर चांदनी शबनम ने देर रात्रि तक ग़ज़लें व गीत पेश कर खूब वाहवाही बटोरी और शहरी के सहारे प्यार व मोहब्बत का पैगाम देती भी नज़र आईं।

टीडीटी स्कूल द्वारा आयोजित मुशायरा व कवि सम्मेलन को व्यवस्थित करने में मुख्य भूमिका अदा कर रहे हेल्प प्वाइंट एनजीओ के संस्थापक फखरे आलम खान को माला व अंगवस्त्र भेंट कर विशेष सम्मान दिया गया। उक्त मौके पर अतिथि चांदनी शबनम, अनस मसरूर, हलचल टांडवी, इंसाफ टांडवी, शिक्षक असलम खान, तालिब रहमानी, शाह मोहम्मद एडवोकेट को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

अन्य खबर

PNB मेटलाइफ इंश्योरेंस फर्जी बॉन्ड खेल में शामिल उपशाखा प्रबंधक भी गिरफ्तार

उपभोक्ताओं को ‘सिलेंडर खत्म’ का झांसा, आवास में छिपाकर मोटी रकम में बेचे जा रहे थे सिलेंडर

ईद की खरीदारी या हादसे की तैयारी? प्राइवेट बसों की रफ्तार से टाण्डा में दहशत!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.