WhatsApp Icon

टाण्डा में तेज़ रफ़्तार कार से आमजनों पर जान लेवा हमला करने वाला गिरफ़्तार, घायल रेफर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: नववर्ष के जश्न की रात्रि में तेज़ रफ़्तार इनोवा लक्ज़री कार से कई लोगों को रौंद कर हत्या का प्रयास करने वाले अभियुक्त को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से दो घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है जबकि एक युवक का महामाया मेडिकल कालेज में ही इलाज़ चल रहा है।


बताते चलेंकि 31 दिसम्बर की देर रात्रि में अकबरपुर की तरफ से एक इनोवा कार संख्या यूपी 32 डीएन 8262 काफी तेजी के साथ टाण्डा नगर में प्रवेश किया जिसने धर्मनगर ओवर ब्रिज, कश्मिरिया, सिटी सेंटर पर कई लोगों को रौंदते हुए ज़ुबैर चौराहा के निकट दो खम्बों को तोड़ते हुए मदरसा कंजुल उलूम के चबूतरे से टकरा गई थी। उक्त हादसा में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे जिनमें से दो को लखनऊ रेफर कर दिया गया है जबकि एक युवक का महामाया मेडिकल कालेज में इलाज जारी है। उक्त घटना में घायल सभी युवकों को फिलहाल खतरे से बाहर बताया जा रहा है। टाण्डा कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई इनोवा कार को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त सन्तोष कुमार विश्वकर्मा पुत्र श्रीराम सुभावन विश्वकर्मा निवासी ग्राम गोहन्ना थाना कोतवाली अकबरपुर कप हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 02/25 पर बीएनएस की धारा 109(1) व 324(2) के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया है।

अन्य खबर

टाण्डा में शेरो-शायरी का तूफ़ान कल, महफिल-ए-इश्क़ व इंकलाब में जुटेंगे देशभर के नामचीन शायर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.