अम्बेडकरनगर: गत 12 सितंबर से टाण्डा कलवारी पुल की मरमत का काम शुरू हुआ था जिसको 12 दिसम्बर तक पूरा करना था लेकिन काम की धीमी गति के कारण अटकलें लगाई जा रही थी पांच से छः महीने से पहले पूरा नहीं होगा परंतु सभी अटकलें धरी रह गई और तय समय सीमा पर सम्बन्धित संस्था ने कार्य पूरा कर हल्के वाहनों के आवागमन की अनुमति प्रदान कर दिया।
शनिवार 13 दिसम्बर से टाण्डा कलवारी पुल पर हल्के वाहनों के आवागमन शुरू हो गया, चार पहिया कर, पिकअप, ट्रैक्टर ट्राली के आवागमन की अनुमति दी गई है हालांकि भारी वाहन बस, ट्रक आदि के आवागमन ओर फिलहाल रोक लगाई गई है।





