WhatsApp Icon

12 साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर उतरी भाजपा, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में विपक्ष पर तीखा हमला

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, घोटालों और नीतिगत अस्थिरता से जूझ रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक सम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने, अधूरी परियोजनाओं को पूरा करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने जैसे ऐतिहासिक फैसलों ने देश की दिशा बदल दी है।

संजय राय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में राफेल विमानों की सफलता ने मोदी सरकार के रक्षा क्षेत्र में लिए गए निर्णयों की सार्थकता साबित कर दी। उन्होंने विपक्ष पर झूठ और भ्रम फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता लगातार भाजपा को समर्थन देकर इसका जवाब दे रही है।

सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही हैं। उन्होंने कहा कि अब योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगी है।

कार्यक्रम में विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता गोविंद श्रीवास्तव और प्रोफेसर कालीचरण गोस्वामी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विनय पांडेय तथा आभार प्रदर्शन सुमन पांडेय ने किया।

सम्मेलन में एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, पूर्व सांसद रितेश पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्य बातें

  • मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन।
  • भाजपा नेताओं ने गिनाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां।
  • विपक्ष पर झूठ और फरेब की राजनीति का आरोप।
  • धारा 370, राष्ट्रीय सुरक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया बड़ी उपलब्धि।
  • लोहिया भवन में जुटे सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

अन्य खबर

कोर्ट के आदेश को ठेंगा! सीमांकन के पत्थर उखाड़े, विरोध करने पर दबंगों ने पीटा

ऊर्जा उत्पादन से लेकर गांवों के विकास तक, एनटीपीसी टांडा ने गिनाईं उपलब्धियां, स्थानीय मीडिया संवाद सम्पन्न

छह माह से मौत को दावत देता झुका बिजली पोल, शिकायतों के बावजूद विभाग बेखबर

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.