WhatsApp Icon

अग्निकांड अपडेट: 85 घंटा बाद भी सुलग रहा है अंडरग्राउंड, पड़ोसियों के भी हुआ नुकसान

Sharing Is Caring:

पुलिस जवान व फायर विभाग मुस्तहेद, मलबा हटाने में जुटी नगर पालिका टाण्डा की टीम

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टाण्डा के छज्जापुर में संचालित सिंह ट्रेड्स के गोदाम में लगी भीषण आग पर तो काबू पा लिया गया है लेकिन 85 घंटा बीत जाने के बाद भी अंडरग्राउंड में आग सुलग रही है जिससे जल कर रख हुए मलबों को हटाने में सफाई कर्मियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जहां फायर विभाग पुरी मुस्तहेदी से लग कर आग को पूरी तरह शांत करने में लगा हुआ है वहीं मित्र पुलिस भी सुरक्षा दृष्टि से पूरी तरह सतर्क है। उक्त भीषण अग्निकांड से जहां सिंह ट्रेड्स के गोदाम का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है वहीं लगभग आधा दर्जन पड़ोसियों को भी नुकसान सहना पड़ा रहा है।
बताते चलेंकि टाण्डा नगर क्षेत्र के छज्जापुर में सुरेंद्र सिंह उर्फ सरदार सनी सिंह अपने निजी तीन मंजिला भवन में कॉपी किताब व स्टेशनरी का होलसेल काम बड़े पैमाने पर करते थे जिसकी सप्लाई जनपद ही नहीं बल्कि सुल्तानपुर, आज़मगढ़, बस्ती व फैज़ाबाद के क्षेत्रों तक होती थी। सिंह ट्रेडर्स के नाम से संचालित उक्त गोदाम के अंडरग्राउंड में बाहर से आने वाला माल रखा जाता था जहाँ से ऊपर बने तीन मंजिला भवन तक सीरियल से रख जाता था। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि लगभग 2:30 बजे स्थानीय लोगों ने दूसरी मंजिल से धुआं उठता हुआ देखा तो फोन के माध्यम से सनी सिंह को सूचना दिया। इस बीच एक पिकअप माल बाहर खड़ा हुआ था जिसे आननफानन में किनारे किया गया और प्रातः लगभग 04 बजे से फायर कर्मियों की आमद शुरू हुई लेकिन देखते ही देखते आग ने भयँकर रूप धारण कर लिया। उक्त आग पर क़ाबू पाने के लिए जनपद की सभी फायर यूनिटों के अलावा एनटीपीसी सीआईएसएफ टीम, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की फायर टीम सहित पड़ोसी जनपद बस्ती, आजमगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर आदि के अग्निशमन विभाग को बुलाना पड़ा जिसके बाद बमुश्किल आग पर तो काबू पाया गया लेकिन तब तक सब कुछ जलकर स्वाहा हो चुका था।
उक्त गोदाम की दीवारों को कई तरफ से तोड़ा गया तथा 500 से अधिक टैंकरों की मदद से आग बुझाई गई जिससे अंडरग्राउंड में तीन फीट तक पानी भी भर लग लेकिन अंडरग्राउंड में आग सुलगने का सिलसिला 85 घंटा बाद भी जारी रह। नगर पालिका टाण्डा की सफाई यूनिट व ट्रैक्टर ट्राली को मलबा हटाने के लिए लगाया गया है, सैकड़ों ट्राली मलबा निकाला जा चुका है तथा मलबा निकालने का क्रम बुधवार को भी जारी रहा। इस बीच कुछ कापियों को सही सलामत भी निकाला गया लेकिन पानी के कारण सब बर्बाद हो गई। अकबरपुर अग्निशमन विभाग के नेतृत्व में कई फायर यूनिट अभी भी सुलगती आग पर क़ाबू पाने के लिए जुटी हुई है। सिंह ट्रेड्स के पड़ोसियों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सुभाष पुत्र पन्ना लाल, राजेश गुप्ता पुत्र स्व. भगौती, महेंद्र गुप्ता पुत्र स्व. बजरंगी सहित अनूप कुमार पुत्र झंगूलाल, विनोद पुत्र झंगूलाल को भी भयंकर आग के कारण नुकसान सहना पड़ा है। कॉपी किताब व स्टेशनरी में लगी भयँकर आग की बदबू से भी आसपास के लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस दौरान मित्र पुलिस की टीम भी सुरक्षा दृष्टि से मुस्तहेद नज़र आई।
टाण्डा में संचालित सिंह ट्रेडर्स में लगी भयँकर आग जनपद में सबसे देर तक जलने वाली आग का रिकार्ड बना चुकी है। उक्त घटना के बाद सांसद लालजी वर्मा, टाण्डा विधायक राममूर्ति वर्मा, टाण्डा ब्लाक प्रमुख सुरजीत वर्मा, टाण्डा विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा, टाण्डा नगर पालिका परिषद की चेयरमैन श्रीमती शबाना नाज़, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा अध्यक्ष ओमकार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना पर दुःख प्रकट किया।

अन्य खबर

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

गड्ढों में फंसी जिंदगी—विभाग बोला पैसा नहीं, सड़क बनी खतरा!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.