अम्बेडकरनगर: तलवार बाजी कर युवक पर जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ आख़िरकार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बसखारी थानाक्षेत्र के किछौछा में सरेआम तलवार से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बसखारी थानाध्यक्ष सन्त कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच करते हुए पीडित व्यक्ति प्रेमचन्द्र कसौधन पुत्र स्व. रामआसरे निवासी ग्राम रामजानकी नगर किछौछा थाना बसखारी की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 77/25 धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस कार्तिकेय मोदनवाल व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना एसआई सचिन कुमार द्वारा की जा रही है तथा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कार्तिकेय मोदनवाल पुत्र विनोद मोदनवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।




